हिमाचल- ( मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा/ रोशन):-
डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर मास्टर्स डिग्री इन फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटिशियन होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित और हिमाचल सरकार द्वारा सम्मानित और लेफ्टिनेंट गवर्नर लद्दाख श्री कविंदर गुप्ता जी द्वारा सम्मानित ने बताया कि मुझे कई दिनों से माता-पिता के मैसेज आ रहे थे कि हमारा बच्चा तनाव में रहता है वह भी बिना वजह उसका कहना था कि बच्चों की स्मरण शक्ति कमजोर है। और कुछ का कहना है कि उनके बच्चे को रात को नींद नहीं आती लंबे समय तक जागता रहता है टीवी या मोबाइल देखता रहता है। आज मैं उनको रामबाण नुस्खा देने जा रही हूं।जटामांसी (Spikenard) एक प्रमुख आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। इसका चूर्ण मस्तिष्क को शांत करने, मानसिक तनाव, अनिद्रा और पाचन समस्याओं को दूर करने में बहुत फायदेमंद है।जटामांसी चूर्ण के प्रमुख फायदे:मानसिक तनाव और चिंता (Stress & Anxiety): यह नर्व टॉनिक की तरह काम करती है, जो स्ट्रेस, डिप्रेशन और एंग्जायटी को कम कर मानसिक शांति प्रदान करती है।अनिद्रा (Insomnia): इसमें मौजूद गुण नींद की गुणवत्ता को सुधारते हैं और गहरी नींद लाने में मदद करते हैं।स्मरण शक्ति (Memory): यह बुद्धि, एकाग्रता और याददाश्त को बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है।पाचन तंत्र (Digestive Health): यह पाचन शक्ति को सुधारती है, गैस/पेट फूलना कम करती है और कब्ज से राहत दिलाती है।हृदय स्वास्थ्य (Heart Health): यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और घबराहट (Palpitation) को कम करने में सहायक है।त्वचा और बाल (Skin & Hair): इसके चूर्ण का लेप त्वचा की समस्याओं को कम करता है और बालों के झड़ने को नियंत्रित कर मजबूती देता है।
@इसकी तासीर ठंडी होती है और गर्मियों में इसका प्रयोग किया जा सकता है*
