भारत गौरव सम्मान-2026 को लेकर सरोज, हीरा, सुमन शर्मा व देवा दुर्गा शक्ति ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पंचकूला।( मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा,):- दिशा मार्ग एवं न्यूज इंडिया 27 की ओर से आयोजित होने वाले भारत गौरव सम्मान-2026 को लेकर सरोज, हीरा, सुमन शर्मा और देवा दुर्गा शक्ति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह सम्मान समारोह लगातार छठे वर्ष आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश के जवानों और उन नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने कला, संस्कृति, शिक्षा, विज्ञान, समाज सेवा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि भारत गौरव सम्मान-2026 का आयोजन 19 सितंबर 2026, शनिवार को गुरुकुल स्कूल, सेक्टर-20, पंचकूला के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3:30 बजे होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि सम्मान समारोह के माध्यम से समाज और देश के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान देकर उनका उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को पहचान और सम्मान मिलना जरूरी है, ताकि अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए आगे आएं। इस अवसर पर सरोज, हीरा, सुमन शर्मा और देवा दुर्गा शक्ति ने कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी विभिन्न जानकारियां साझा करते हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों, पत्रकारों एवं आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आह्वान किया। भारत गौरव सम्मान-2026 के आयोजन में ट्राई मीडिया जर्नलिस्ट क्लब (रजि.) पंचकूला तथा न्यूज इंडिया 27 एसोसिएट के रूप में सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *