विश्वास फाउंडेशन का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया*

पंचकूला (मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत शर्मा):: विश्वास फाउंडेशन का स्थापना दिवस व गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी का जन्मोत्सव बहन कृष्णामूर्ति विश्वास स्कूल सेक्टर 9 पंचकूला के सुसज्जित हाल में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से विश्वास मैडिटेशन व सत्संग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साधक साध्वियों ने सुरीले भजनों से की और हैप्पी बर्थडे पर आधारित भजन भी सुनाये। इसमें बड़ी संख्या में ट्राईसिटी से अनुयायियों ने हिस्सा लिया। उसके पश्चात गुरुदेव जी की विडिओ एलईडी पर चलाई गई उसमें गुरुदेव श्री जी को स्टेज पर आते हुए दिखाया गया और एंट्री म्यूजिक पर सभी साधक साध्वियों ने नृत्य किया। इसके साथ साथ स्वामी जी ने विडिओ के माध्यम से सारी संगत को ध्यान में उतारा और कहा कि ध्यान न केवल परमात्मा से जोड़ता है, बल्कि मानसिक शक्ति बढ़ाने और बीमारियों से बचाव में भी सहायक है। तेरे ध्यान का अमृत पी के अब तो साँझ सवेरे महक गया है जीवन सारा बाबा प्यार में तेरे और आज रंग लाई है प्रभु जी तेरी दया भजन सुनाया। उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल 13 नंबर आज तक अनलक्की कहलाता है माईंड के तल पर जीने वालों के लिए ये नंबर बहुत अनलक्की है किन्तु हृदय के तल पर जीने वाले भारतीय लोगों के लिए ये लकिएस्ट नंबर है, 13 अप्रैल 13 नंबर तेरा, तेरा, तेरा सब कुछ तेरा ही तेरा जब 13 नंबर पहुँच नानक के हाथ में, हाथ में रखे तराजु माल तोल तोल कर सैनिकों को दे रहे है जब 13 नंबर आया फिर 14वां नहीं आया, सब कुछ तेरा ही तेरा तेरा। आज रंग लाई है भजन गाकर गुरुदेव श्री जी ने अपनी वाणी को विराम दिया। भोजन प्रसादम के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ सत्संग में पधारी सारी संगत को केक खिलाया व पैकेट बंद प्रसाद भी दिया गया।
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया की स्थापना दिवस के अवसर पर ध्यान सत्संग के साथ साथ कई सेवा कार्य भी किए गए, पंचकूला सेक्टर 5 के टाउन पार्क में भी विशेष विश्वास ध्यान सत्र का आयोजन किया गया, इसमें लगभग 300 लोगों सामूहिक ध्यान धारा में उतरे, चाय प्रसादम के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। जिसमें माजरी चौक सेक्टर 2 पंचकूला में सेवा ही सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल द्वारा संचालित गौशाला में गऊओं को चारा, रोटी व दलिया संस्था के साधक साध्वियों ने मिलकर खिलाया। फाउंडेशन द्वारा मौके पर गऊओं के लिए एक लाख की तुड़ी का चेक भी दिया गया, इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए फाउंडेशन ने सेवा ही सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के आग्रह पर आपातकालीन स्थिति पर मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल छोड़ने के लिए मारुति ईको एम्बुलेंस भी डोनेट की गई आपको बता दें की ये एम्बुलेंस संस्था को उपाध्यक्ष साध्वी शक्ति विश्वास ने पूर्व अध्यक्ष दिवंगत ऋषि संकल्प विश्वास जी की याद में डोनेट की थी। तत पश्चात माता मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में वेद मुक्ति नाथ गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण कर रहे 100 विद्यार्थीओं को फल वितरित किए गए। इन्ही सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए टीबी के मरीजों को पोषक डाईट भी दी गई और पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल मरीजों व उनके अभिभावकों को लंगर भी बँटवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *