पंचकूला पंजाबी सभा ने मकर संक्रांति पर सफ़ाई मित्रों को किया सम्मानित

पंचकूला(मीडिया जंक्शन- विक्रांत):-मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पंचकूला पंजाबी सभा की ओर से सामाजिक सरोकार निभाते हुए सफ़ाई मित्रों को गर्म कंबल व ऊनी टोपियाँ वितरित की गईं। इस सेवा कार्य का उद्देश्य ठंड के मौसम में सफ़ाई मित्रों को राहत प्रदान करना एवं उनके योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करना रहा।
इस अवसर पर सभा के प्रधान योगेश भसीन ने कहा कि सफ़ाई मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और समाज का दायित्व है कि कठिन मौसम में उनके साथ खड़ा रहे। उन्होंने कहा कि पंजाबी सभा आगे भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान राकेश जगोता, विकास जैन,देवेन्द्र धवन, वैशाली कांसल, डां घई, अनुपम कुमार, राजेश राजपाल, प्रसेनजीत, अकुल नकई, रमेशचन्द्र गुप्ता तथा सभा के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने सफ़ाई मित्रों का धन्यवाद करते हुए उन्हें मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दीं। सभा द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *