गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए पंचकुला से प्रमुख समाज सेवी राज मित्तल सम्मानित

पंचकूला, (मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत):-
सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, सामाजिक संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त सतपाल शर्मा , डीजीपी अरुण सिंघल, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव समेत जिले के सभी अधिकारी भी उपस्थित रहे।

समाज सेवा के क्षेत्र में श्रीराम सेवादार ट्रस्ट के राज मित्तलको सम्मानित किया गया।
राज्यपाल ने सम्मानित प्रतिभाओं को समाज व राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
यहाँ उल्लेखनीय है कि श्रीराम सेवादार ट्रस्ट द्वारा लंबे समय से निर्धन एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए निःस्वार्थ सेवा कार्य किए जा रहे हैं। ट्रस्ट जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन, वस्त्र वितरण, स्वास्थ्य सहायता एवं सामाजिक सहयोग जैसे कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। ट्रस्ट के प्रतिनिधि राज मित्तल को यह सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान, समर्पण और मानवता की सेवा भावना को देखते हुए प्रदान किया गया।
राज मित्तल इससे पहले हिंद संग्राम परिषद् रजि हरियाणा व नगर सुधार सभा पंचकूला संस्थाओं में सलाहकार बतौर अपनी सेवाएं देते रहते हैं।
राज मित्तल ने सम्मान के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान ट्रस्ट से जुड़े सभी सेवाभावी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *