जीरकपुर/बलटाना (मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा):-
रविंद्रा एनक्लेव गेट के पास स्थित श्री चैतन्य राधा माधव गौडिया मठ मंदिर बल्टाना में 28 जनवरी से पूज्य श्री भक्ति विलास त्रिदंडी महाराज जी देहरादून वाले द्वारा नौ दिवसीय श्री मद भागवत कथा का आयोजन मठ संस्थापक त्रिदंड स्वामी श्री भक्ति साधक सज्जन महाराज जी के सानिध्य में शुरू हुई , आज कथा का विश्राम दिवस है जिसमें स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में प्रति दिन कथा श्रवण की और श्री बलराम प्रभु के मधुर स्वरीय भजनों का भी आनंद लिया, आज नौवें दिन चंडीगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शशि शंकर तिवारी जी विशेष तौर पर पहुंचे और कथा श्रवण कर महाराज जी का आशीर्वाद लिया अपने संबोधन में उन्होंने सनातन धर्म के प्रति सभी को जागरूक होने एवं नियमित मंदिरों में उपस्थिति का संदेश दिया और सब को सनातन के झंडे तले एक जुट होने का आह्वान किया, समाजसेवी प्रताप सिंह राणा जी भी महराज जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे उन्होंने सभी को मठ मंदिर में सभी को नियमित आने का आग्रह किया, कथा में विशेष सहयोग श्री हरबंस धवन जी एवं प्रकाश पांडे जी , सुमित , रोहित,शुभम पंडित, उमेश माता, अंजना, नीलम , भावना, प्रिया, मधु माता , चंदन ,कुलदीप शुक्ला माता व भक्त बच्चों रविंद्रा एनक्लेव के अन्य सभी निवासियों का सहयोग रहा, मीडिया जंक्शन टीवी से ब्यूरो चीफ विक्रांत शर्मा जी के अलावा वरिष्ठ पत्रकार विनय जी विशेष कर कवरेज करने पहुंचे, मठ मंदिर में इस तरह के आयोजन, संकीर्तन , प्रभात फेरी , रथ यात्रा एवं तीर्थ यात्रा पर भक्तों को सज्जन महाराज जी द्वारा दर्शन कराए जाते हैं, मठ के महासचिव प्रदीप शुक्ला ने ये जानकारी अपने संबोधन में बताई एवं सभी आए हुए अतिथियों एवं भक्तों का आभार व्यक्त किया।
श्री चैतन्य राधा माधव गौडिया मठ मंदिर बलटना में श्री मद भगवत कथा सम्पन्न धुमधाम से
