चंडीगढ़(मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत शर्मा):-। वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन द्वारा परमवीर चक्र विजेता शाहिद कैप्टन विक्रम बत्रा “ये दिल मांगे मोर” के नाम पर शहर मैं चलाई गई पौधारोपण मुहिम के तहत 07-अगस्त 2026 को मौली जगरा के दो स्कूलों, गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल मौली जगरा, और सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल मौली जगरा मैं पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में शहीद विक्रम बत्रा के पिता श्री जी.एल. बत्रा संगठन की चेयरपर्सन श्रीमति आशा जसवाल, महामंत्री सुरेश राणा, सचिन श्री राजपाल डोगर, श्रीमति साक्षी शर्मा, श्री सुरेश कुमार, श्री रवि कुमार, और श्री राकेश कुमार शर्मा जी उपस्थित रहे।पौधारोपण के मौके पर श्री जी. एल. बत्रा और संगठन की चेयरपर्सन श्रीमति आशा जसवाल ने बच्चों को शहीद विक्रम बत्रा के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देशप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। इस पौधारोपण कार्यक्रम को सचिन श्री राजपाल डोगर जी द्वारा जीआयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महामंत्री सुरेश राणा ने स्कूल के प्रधानाचार्य एवं समस्त अध्यापकगण का आभार व्यक्त किया तथा सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मौली जांगरा के एस एच ओ जयपाल भी मौजूद थे।
दिल मांगे मोर” के नाम पर शहर मैं चलाई गई पौधारोपण मुहिम
