दीप पब्लिक स्कूल ने शहीदों एवं सैनिकों के नाम लगाए पौधे दिया पर्यावरण का संदेश

चंडीगढ़ (मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत):-स्वतंत्रता दिवस पर दीप पब्लिक स्कूल ने शहीदों एवं सैनिकों के नाम लगाए पौधे दिया पर्यावरण का संदेश
दीप पब्लिक स्कूल ने मौली के मुख्य पार्क में स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूम धाम से मनाया इस अवसर पर स्कूल से हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें बच्चों ने सैनिक ड्रेस एवं तिरंगा ड्रेस और स्कूल ड्रेस में हाथों में बैनर ले कर देश भक्ति के नारों के साथ पर्यावरण एवं स्वच्छता का संदेश भी दिया, मुख्य पार्क में बच्चों ने देश भक्ति के गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी, तदुपरान्त स्कूल की प्रिंसिपल श्री मति कुलदीप शुक्ला एवं निदेशक प्रदीप शुक्ला ने सभी स्टाफ एवं बच्चों सहित दीप पब्लिक स्कूल की तरफ से एक पेड़ देश के नाम, एक पेड़ शहीदों के नाम, एक पेड़ देश के सैनिकों के नाम एवं एक पेड़ पर्यावरण के लिए मुख्य पार्क में लगाया और इन पेड़ो के रखरखाव एवं देखभाल की शपथ ली प्रिंसिपल मैडम ने सभी बच्चों को आजादी दिवस पर सभी क्रांतिकारियों, शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं साथ ही बच्चों को पर्यावरण के लिए पेड़ों का महत्व भी बताया कि यदि पेड़ जीवित रहेंगे तो हम भी जीवित रहेंगे क्यों ये दोनों एक दूसरे के पूरक हैं, अंत में सभी बच्चों को इस राष्ट्रीय पर्व पर लड्डू भी बांटे गए, स्कूल के निदेशक प्रदीप शुक्ला ने बताया कि स्कूल में पिछले तैंतीस वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को शिक्षा के साथ साथ, राष्ट्रीय पर्व, सामाजिक पर्व एवं सभी धार्मिक पर्व भी इसी तरह से मनाए जाते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *