पंचकूला ( मीडिया जंक्शन- विक्रांत / सुरेन्द्र):-
सलाम देश के वीर जवानों को प्रस्तावना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया इस प्रोग्राम में मुख्य मेहमान के रूप में रिटायर्ड नायब सूबेदार राजेश कुमार जी देश के फौजी वीर जवान पहुंचे और उन्होंने झंडा लहराया अतिथि गणों में एम सी संजीव कौशल जी और एसएमसी कमेटी के सभी मेंबर अभिभावक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे बच्चों ने देशभक्ति के कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। देश भक्ति के गीत गाए और पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और हौसलों की उड़ान विषय पर बच्चों ने स्किट भी प्रस्तुत की। 2025 में कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों को इनाम भी वितरित किए गए। स्किट प्रस्तुत करने वाले बच्चों को भी ईनाम दिये गये। मंच संचालन अमित कुमार ने किया प्रोग्राम स्टाफ सदस्यो की देखरेख और मेहनत से तैयार किया गया श्रीमती रीना जी ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया और बच्चों को मिठाइयां बांटी इस मौके पर सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
उपरोक्त जानकारी विद्यालय के अध्यापक सुरेंद्र शर्मा एवं कवलजीत ने दी
.राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिटना ने 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया…
