दीप पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पुलिस अंकल, फौजी ।अंकल, एवं डॉक्टर अंकल को बांधी राखी

चंडीगढ़ (मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत शर्मा):-दीप पब्लिक स्कूल की बच्चियों ने आज मौली जगरा थाने में सभी पुलिस एवं महिला पुलिस कर्मियों को राखी बांधी और कहा कि पुलिस अंकल एवं पुलिस आंटी आप सभी हमारी रक्षा करते हो इस लिए हम आज आपको राखी बांधने आई हैं यह सुन कर पूरा थाना स्टाफ बहुत खुश हुआ और उन्होंने सभी बच्चियों से बड़े प्यार से राखी बंधवाई और बच्चों को पैसे और गिफ्ट भी दिए इसके उपरांत सभी बच्चियां चंडीमंदिर आर्मी एरिया भी गईं और वहां ड्यूटी पर तैनात फौजी अंकल को भी बहुत ही प्यार से राखी बांध कर मिठाई खिलाई और उन्हें देश एवं देशवासियों की रक्षा करने पर धन्यवाद भी कहा और छोटे छोटे बच्चे इसके लिए अपने आप को गौरवंतित महसूस कर रहे वापसी पर रेड लाइट पर तैनात सभी पंचकुला के ट्रैफिक पुलिस वालों को भी राखी बांधी और उन्हें सड़क पर यातायात सुरक्षा के लिए धन्यवाद कहा, डॉक्टर हम सभी का इलाज कर बीमारियों से बचाते हैं और अक्सर हमारी जान भी बचाते है इस लिए सभी बच्चे मनीमाजरा स्थित डाक्टर पिंकेश वर्मा एवं डाक्टर अनीता वर्मा के हैप्पी फैमिली हॉस्पिटल में राखी बांधने गए और उन्हें धन्यवाद कहा , डाक्टर पिंकेश ने सभी बच्चों को पेन, पेंसिल एवं चॉकलेट दिए और उन्हें भी पढ़ लिख कर डाक्टर बन कर समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया और दीप पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रदीप शुक्ला का इस प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद किया ।सभी बच्चों ने स्कूल में प्रिंसिपल मैडम को हाथ से राखी बना कर एवं राखी कार्ड दे कर राखी की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *