सेवा ही संस्कृति का संदेश लेकर शिवालिक गार्डन में हुआ नाटक का मंचन

विक्रांत शर्मा ब्यूरो मीडिया जंक्शन-/मनीमाजरा:- सेवा संकल्प अभियान-2026 के उपलक्ष्य में थिएटर आर्ट्स चंडीगढ़ के कलाकारों ने नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर, पटियाला और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से नाटक ‘सेवा ही संस्कृति’ का मंचन किया। 22 सितंबर को शिवालिक गार्डन, मनीमाजरा में हुए इस मंचन में समाजसेवी एवं ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस परवाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नाटक का निर्देशन राजीव मेहता ने किया।
नाटक के माध्यम से स्वच्छता, सेवा, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और संस्कारों का संदेश दिया गया। कलाकारों ने बताया कि देश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है, लेकिन स्वच्छता के प्रति जागरूकता को भी उतना ही महत्व देना जरूरी है। स्वच्छता केवल घर और शरीर तक सीमित नहीं है, बल्कि मोहल्ले, सेक्टर, शहर और पूरे देश को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है।
नाटक में योग और ध्यान के माध्यम से मन एवं मस्तिष्क को स्वस्थ रखने तथा प्रत्येक कार्य को बिना किसी लालच और फल की इच्छा के पूरी निष्ठा से करने का संदेश दिया गया। कलाकारों ने भगवद्गीता के निष्काम कर्म के संदेश को भी मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया।
मंचन में योगेश अरोड़ा, राजीव मेहता, भूपिंदर सिंह संधू, आशा सकलानी, मुकेश चंदेलिया, राहुल वर्मा, तेजिंदर जोशी, संदीप कुमार, हरप्रीत सिंह, जसवीर जस्सी, रविंदर सिंह रावत, दिलप्रीत कौर, रितिका, दीक्षा गुलाटी, जतिंदर सिंह शम्मी, आरव अरोड़ा, साहिल ग्रोवर और मास्टर विनय सिंह ने अभिनय किया। नाटक का मुख्य संदेश रहा कि स्वच्छता, सेवा और निष्काम भावना को जीवन का हिस्सा बनाकर ही समाज और देश की प्रगति में योगदान दिया जा सकता है।ý

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *