तीज म्यूटियारां दी” समारोह में पंजाबी संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का शानदार संगम

पंचकूला: ( मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत शर्मा):-Tathastu Charitable Society के अंतर्गत Tathastu Women Empowerment Wing द्वारा पंचकूला स्थित प्रभात इन में “तीज म्यूटियारां दी” समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाबी संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, एकता और सामाजिक सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष अतिथि डॉ. कमल जी, डॉ. कुसुम जी, अमरजीत कौर, Tathastu Charitable Society की Founder & Chairperson डॉ. सरबजीत कौर, National President डॉ. रेनू, पंचकूला President शशि जी तथा Principal दर्शना देवी द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर किया गया।
समारोह में तीज क्वीन के साथ-साथ 15 अलग-अलग विशेष टाइटल देकर महिलाओं को सम्मानित किया गया। तीज रनर-अप निशा जी रहीं, जबकि तीज क्वीन का खिताब ज्योति सैनी ने हासिल किया। सभी सम्मानित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को यादगार बनाया।
Tathastu Women Empowerment Wing की महिलाओं ने गिद्धा, भांगड़ा और पंजाबी लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियां देकर हमारी समृद्ध परंपरा को बढ़ावा दिया। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह, आपसी प्रेम और भाईचारा देखने को मिला।
इस अवसर पर डॉ. सरबजीत कौर ने तीज पर्व को एकता और आपसी प्रेम का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को एक मंच पर लाने और समाज में सकारात्मक संदेश देने का माध्यम हैं।
डॉ. रेनू, National President ने कहा कि Tathastu Women Empowerment Wing का उद्देश्य महिलाओं को एकजुट करके इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाना है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस मंच से जुड़कर समाज और देश के लिए सकारात्मक योगदान दे सकें।
पंचकूला President शशि जी ने कहा कि इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य Tathastu School के बच्चों के लिए चैरिटी और सहयोग जुटाना भी है। उन्होंने सभी महिलाओं और सहयोगियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस नेक कार्य में अपना प्यार और सहयोग दिया।
कार्यक्रम के Supporting Partners — Bhagwati Jewellers, Sector 9, Panchkula, श्री दिनेश जी, श्री राज जी, श्री अर्जुन जी एवं उनकी पूरी टीम का विशेष आभार व्यक्त किया गया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए Tathastu Charitable Society के सभी स्टाफ सदस्यों का भी विशेष धन्यवाद किया गया।
“तीज म्यूटियारां दी” समारोह ने यह संदेश दिया कि जब महिलाएं एकजुट होती हैं, तो संस्कृति, समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण को एक नई दिशा मिलती है।
Tathastu Charitable Society एवं Tathastu Women Empowerment Wing ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागी महिलाओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *