विक्रांत शर्मा ब्यूरो/रमोला न्यूज़/पंचकूला :-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओ ने धूमधाम से मनाया। भाजपा नेताओ ने यज्ञ हवन का आयोजन किया और केक काटकर प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षो की अनवरत देश सेवा की ऐतिहासिक यात्रा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। पंचकूला ज़िले के कार्यकर्ताओ ने अपने – अपने घरो और आस पास के मंदिरों में ‘आशीर्वाद का दिया’ जला कर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिवस की बधाईया दी और उनके उत्तम स्वस्थ, दीर्घायु की कामना की। कल गुरूवार को विश्वकर्मा दिवस के मौके पर पंचकूला सेक्टर 21 के छठ घाट पर विश्वकर्मा पूजन समारोह में पहुंचे जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने ज़िले के सभी श्रमिकों, कारीगरों को विश्वकर्मा दिवस की बधाई देते हुए कहा श्रमिक एवं कारीगर वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की मज़बूत नींव है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षो का सार्वजानिक जीवन जन सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नित नए आयाम स्थापित किये, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का बात है। उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत ज़िले भर में जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसके तहत रक्तदान शिविर, स्वछता अभियान, पौधरोपण, नशा मुक्त अभियान जैसे अनेकों कार्यक्रम शामिल होंगे। अभियान’ के तहत विद्यालयों में ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर प्रधानमंत्री मोदी के सेवा कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाई जाएगी। ‘आंगन का उत्सव’ कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। अजय मित्तल ने बताया कि ‘कहानी बदलाव की’ अभियान के तहत लाभार्थियों एवं नागरिकों की वास्तविक परिवर्तनकारी कहानियों को सामने लाया जाएगा। इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आए सकारात्मक बदलाव को समाज के सामने रखा जाएगा। प्रत्येक शक्ति केंद्र स्तर पर लाभार्थियों के जीवन में आये बदलाव पर आधारित रील तैयार करने का भी लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने का अवसर है।
विभिन्न जगहों पर यज्ञ हवन का आयोजन, केक काटकर दी बधाइयाँ
17 सितम्बर से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, माह भर आयोजित होंगे तमाम कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष की अनवरत जन सेवा की यात्रा ऐतिहासिक – अजय मित्तल
अजय मित्तल ने विश्वकर्मा दिवस की दी बधाई, कहा श्रमिक एवं कारीगर देश की अर्थव्यवस्था की मज़बूत नींव
