सिद्ध योगी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय जन्मदिन व शादी की सालगिरह पर कीर्तन, बाबे दा प्रशादा व पौधारोपण का लिया निर्णय; भवन व मंदिर के लिए मुख्यमंत्री से भूमि की मांग करेगा ट्रस्ट

पंचकूला, (मीडिया जंक्शन-/विक्रांत शर्मा):-: सिद्ध योगी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड ट्राईसिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक पंचकूला के सेक्टर-11 में कार्यक्रम कमेटी के अध्यक्ष निर्मल सिंह लवाणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संस्था के प्रमुख विक्रांत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान ट्रस्ट की आगामी गतिविधियों और सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट के किसी भी सदस्य के जन्मदिन अथवा शादी की सालगिरह के अवसर पर बाबाजी का कीर्तन आयोजित किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के लिए ‘बाबे दा प्रशादा’ वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे विशेष अवसरों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी।
बैठक में ट्रस्ट की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए यह निर्णय भी लिया गया कि संस्था शीघ्र ही हरियाणा के मुख्यमंत्री के समक्ष भवन एवं मंदिर निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग रखेगी। ट्रस्ट का उद्देश्य है कि भविष्य में उपलब्ध होने वाले भवन का उपयोग धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ छोटे स्तर के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी किया जा सके।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने ट्रस्ट की गतिविधियों को और अधिक व्यापक बनाने तथा समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए अपने-अपने सुझाव और राय रखी। सभी सदस्यों ने धार्मिक आयोजनों के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
इस अवसर पर वित्त सचिव ऊमेश शर्मा, सुखविंदर सिंह बिट्टू, अश्वनी बरवाला, रविन्द्र नक‌ई, एडवोकेट दिनेश चतरथ, हरीश, प्रवीण बाली, रमेश लुवाणा, संदीप सिंह, प्रवीण रैला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *