प्राचीन शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन पार्षद जगोता ने भी टेका माथा

पंचकूला (मीडिया जंक्शन- विक्रांत/ भसीन):- प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर 11 में आयोजित सुंदर कांड पाठ के अवसर पर वार्ड नंबर 12 से भाजपा पार्षद राकेश जगोता ने पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और सुंदर कांड पाठ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं, वरिष्ठ नागरिकों और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
राकेश जगोता ने कहा कि सुंदर कांड का पाठ समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और जनकल्याण का संदेश देता है। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपना समर्थन व शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राकेश जगोता ने कहा कि वार्ड नंबर 12 के विकास, स्वच्छता, बेहतर सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। सुंदर कांड पाठ के बाद उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद कर क्षेत्र की आवश्यकताओं और स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा की। कार्यक्रमों के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *