अमित सैनी को पंचकूला आरएसएस का मीडिया सेक्रेटरी का दायित्व सौंपा

पंचकूला (मीडिया जंक्शन-/ चेतन/विक्रांत ) आज गंगा समग्र अविरल गंगा निर्मल गंगा अभियान के तहत प्रमुख नदियों की व जल स्रोतों की सफाई अभियान के तहत घग्गर नदी पर सफाई अभियान का कार्यक्रम किया गया जिसमें तकरीबन 60 से 70 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया सफाई अभियान के बाद मां गंगा की स्तुति व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जिसमें भाग लेने वाले उल्लेखनीय लोगों में हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष अशोक सिरसी, स्टेट इनफॉरमेशन कमिश्नर संजय मदान, कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य साधु राम व कपिल अत्ररेजा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अंबाला विभाग के संपर्क प्रमुख प्रभाकर वर्मा महिला संवर्धिनी की क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉक्टर प्रतिभा सिंह मौजूद रही। जिसमें गंगा समग्र के पदाधिकारी में राष्ट्रीय शिक्षक आयाम के प्रमुख गिरीश चतुर्वेदी प्रांत संयोजक सतपाल शर्मा, सहायक नदी आयाम के प्रमुख चिरंजी लाल जी भाग संयोजक प्रवीण वशिष्ठ, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर सतीश शर्मा, जिला संयोजक प्रवीण जांगड़ा सह संपर्क प्रमुख कपिल फोगाट तथा जिला टीम के कई पदाधिकारी ने भाग लिया अंबाला जिला के संयोजक सुखदेव शर्मा,सुरेंद्र शर्मा जतिन सपरा ने आरती प्रमुख श्रीमती गीता सब पूरा श्रीमती अनु, अमर चावला, प्रशांत गुरुदेव जिला सहसंयोजक डॉक्टर कुलबीर ने सहभागिता किया। अमित सैनी को जिला प्रचारक आयाम (मीडिया सेक्रेटरी)प्रमुख के दायित्व की घोषणा की गई कार्यक्रम के अंत में सभी ने जल संरक्षण का संकल्प लिया।

घग्गर नदी के किनारे गंगा समग्र द्वारा चलाया गया सफाई अभियान व गंगा आरती व हनुमान चालीसा का किया पाठ*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *