21वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2026 शिमला में खेली गई

पंचकूला/शिमला (मीडिया जंक्शन-/बलतेज सिंह):-
शिगोकान गोजू-रियू कराटे इंडिया की 21वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2026
बैडमिंटन हॉल, चौड़ामैदान, शिमला (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित हुई।
दो दिवसीय 20 एवं 21 जून को
आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों के लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में रूट्स कंट्री स्कूल, पंचकूला (हरियाणा) के 6 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक (2 स्वर्ण एवं 5 कांस्य) जीतकर विद्यालय तथा अपने अभिभावकों एवं कोच का नाम गौरवान्वित किया।
विजेताओं में जैनेश मेहता को स्वर्ण पदक, रूहान को स्वर्ण पदक (काता) एवं कांस्य पदक (कुमिते), आरवी शर्मा को कांस्य पदक, हंशिका यादव को कांस्य पदक, अनिका ठाकुर को कांस्य पदक तथा हुनर ने कांस्य पदक जीत कर अपना व अपने स्कूल तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया।
इसका सारा श्रेय जहां स्कूल को जाता है वहीं कोच के. डी. जिंटा के मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों से खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रूट्स कंट्री स्कूल, पंचकूला के नाम 7 पदक दर्ज करावा कर नाम रोशन किया। ओर इस क्रम को आगे भी इसी तरह से जारी रखेंगें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *