पंचकूला (मीडिया जंक्शन- /विक्रांत शर्मा):- भारत गौरव सम्मान-2026 के आयोजन को लेकर एम प्रो एवं मिग्सा की संस्थापक इंदरजीत औलख ने आज प्रेस को कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत गौरव सम्मान-4 का आयोजन 19 सितंबर 2026 (शनिवार) को गुरुकुल स्कूल, सेक्टर-20, पंचकूला के ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3:30 बजे होगा। इंदरजीत औलख ने कहा कि भारत गौरव सम्मान ऐसे जवानों और नागरिकों को सम्मानित करने का एक सराहनीय प्रयास है, जिन्होंने खेल, कला, संस्कृति, शिक्षा, विज्ञान, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर देश और समाज का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने से उन्हें प्रोत्साहन मिलता है और युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। भारत गौरव सम्मान-4 के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेष पहचान बनाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने सभी पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों और शहरवासियों से इस गरिमामयी कार्यक्रम में शामिल होकर सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाने की अपील की।
इंदरजीत औलख ने कहा कि देश और समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को पहचान और सम्मान देना हम सभी की जिम्मेदारी है।
पंचकूला में भारत गौरव सम्मान-2026 को लेकर इंदरजीत औलख ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
