पंचकूला मीडिया वॉरियर्स ने किया क्रिकेट टीम का गठन।

मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा, ब्यूरो,पंचकूला :- पंचकूला मीडिया वॉरियर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारों की क्रिकेट टीम के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अजय सैनी एवं रामकुमार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से मीडिया वॉरियर्स की क्रिकेट टीम का गठन किया गया तथा आगामी गतिविधियों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार विक्रांत शर्मा, विपिन लुथरा, अनिल कुमार, विजेश शर्मा,बृजेंदर गौड़, ललित, हरपाल, अशोक वर्मा, विपिन शर्मा, अशोक भास्कर, बंटी कर्मचंद, अरविंद, सूरज सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने टीम के गठन को लेकर उत्साह व्यक्त किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में पत्रकारों के बीच खेल भावना, आपसी भाईचारे और स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट सहित अन्य खेल गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित पत्रकार साथियों ने टीम की आगामी गतिविधियों को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *