पंचकूला (मीडिया जंक्शन- चेतन शर्मा):- पंचकूला सेक्टर- 8 नजदीक मुख्य डाक खाना स्थित वट वृक्ष के तले उक्त डाक खाना के समस्त पदाधिकारियों – कर्मचारियों के सौजन्य से सम्पन हुआ! पंचमुखी हनुमान जी के नाम संकल्पित 108 भंडारे के इस वृहत अनुष्ठान में समस्त भक्त जनों तन – मन – धन से बढ़ – चढ़ कर सेवाएं दी और अनुपम पुण्य के भागी बने!
सिद्ध जोगी सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट रजि ट्राईसिटी के प्रमुख चेयरमैन व भगत मंडल से प्रमुख रूप से शामिल वरिष्ठ पत्रकार विक्रांत शर्मा बाबा जी की ओर से इस पुण्य अवसर पर स्टील के 51 थाली – प्लेट व चम्मच का अनुदान दिया गया! इस शुभ अवसर पर भक्त मंडल की ओर से आगामी 9 जून को 23 वां अनुष्ठान – भंडारा की के आयोजन होने की जानकारी भी दोहराई गई!
उल्लेखनीय है कि विगत माघ मास के प्रथम मंगलवार से ॐ श्री पंचमुखी हनुमान बाबा जी का यह अनुष्ठान सांझे रूप में उक्त पावन स्थल पर प्रभु इच्छा तक हेतु प्रारम्भ हुआ है! यथा शक्ति तथा भक्ति हेतु समस्त भक्तजन प्रार्थनीय हैं!
ॐ श्री पंचमुखी हनुमान बाबा जी का 22 वां भंडारा पंचकूला
